गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए निकाली रैली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 8 दिसंबर 2021

गिद्धौर : कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने कोरोना टीकाकरण जागरूकता के लिए निकाली रैली

गिद्धौर/जमुई (Gidhaur/Jamui), 07 दिसंबर | सुशांत साईं सुन्दरम : कोरोना से बचाव हेतु टीकाकरण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मंगलवार को कन्या मध्य विद्यालय  की छात्राओं द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई. यह रैली कन्या मध्य विद्यालय से शुरू हुई और दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, रोड नंबर तीन होते हुए सोना देवी मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल तक पहुंची और फिर रोड नंबर दो होते हुए वापस विद्यालय आकर समाप्त हुई.

इस दौरान कन्या मध्य विद्यालय की छात्राओं ने ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए कोरोना से जागरूकता के नारे लगाये. साथ ही कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए टीका लेने के लिए प्रेरित किया.

इस रैली के सफल संयोजन में विद्यालय शिक्षिका रीता कुमारी, सुजाता कुमारी, किरण कुमारी, रावत निर्मला इन्द्रदेव, श्वेत कनिका, वंदना भारती, गिरिजा आर्या ने अपना योगदान दिया.

Post Top Ad -