अलीगंज बाजार में भाजयुमो की बैठक आयोजित, हुआ संगठन विस्तार - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 8 जनवरी 2021

अलीगंज बाजार में भाजयुमो की बैठक आयोजित, हुआ संगठन विस्तार

 


Aliganj News (चन्द्र शेखर सिंह) : - अलीगंज प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित एक नीजि भवन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक प्रखंड अध्यक्ष बाल्मीकि सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई।बैठक को संबोधित करते हुए भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सह सिकंदरा विधानसभा प्रभारी रंजीत वर्मा ने संगठन मजबूती पर बल देते हुए कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर अपने संगठन में अधिक से अधिक युवाओं को जोडने का काम करें,और केन्द्र व राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारियां दे। उन्होंने संगठन की मज़बूती प्रदान के लिए पार्टी पदाधिकारियों को तेजी लाने की बात करते हुए कहा कि बुथ स्तर से जिला स्तर तक संगठन का विस्तार किया जा रहा है। बैठक में संगठन की मज़बूती प्रदान के लिए संगठन का विस्तार करने पर विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। इस मौके पर रंजीत वर्मा,बाल्मीकि सिंह, भाजयुमो के महा मंत्री सोनू कुमार, अनुज कुमार, प्रखंड उपाध्यक्ष सन्नी वर्मा, विकास कुमार, नीतीश कुमार, अमित कुमार, शैलेश कुमार, सनोज कुमार, पंकज कुमार के अलावे दर्जनो कार्यकर्ता मौजूद थे।




Edited by : Abhishek Kr. Jha



Post Top Ad -