गिद्धौर : महुली मोड़ पर पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, काटा चालान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 13 दिसंबर 2020

गिद्धौर : महुली मोड़ पर पुलिस ने की वाहनों की चेकिंग, काटा चालान


गिद्धौर/Gidhaur (न्यूज़ डेस्क) :-  कोरोना काल में मास्क व यातायात नियमों के पालन कराने को लेकर गिद्धौर पुलिस प्रतिबद्ध दिख रही है। इसी क्रम में गिद्धौर-महुली मोड़ के समीप गिद्धौर पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान यातायात के नियमों का पालन न करने वाले लोगों से वाहन जांच के दौरान जुर्माना वसूला गया।


 जांच अभियान का नेतृत्व कर रहे सहायक अवर निरीक्षक नित्यानंद सिंह ने वाहन जांच के क्रम में यातायात नियमों का उलंघन करने पर दो दोपहिया व चार पहिया वाहन चालकों से  अभियान के दौरान  चालान काट जुर्माना वसूला गया। वहीं, अभियान को जारी रखते हुए गिद्धौर पुलिस ने  बिना मास्क एवं हेलमेट के आवागमन करने वाले दोपहिया एवं सीट बेल्ट न लगाने वाले चारपहिया वाहन चालक से  जुर्माने की वसूली की। इस अभियान में गिद्धौर थाना के दर्जनों सैप जवान मौजूद थे।

Post Top Ad -