गिद्धौर : दिव्यांगों द्वारा संघ गठित, सरकार से की अपने हक की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 16 सितंबर 2020

गिद्धौर : दिव्यांगों द्वारा संघ गठित, सरकार से की अपने हक की मांग

 

Gidhaur News (अभिषेक कुमार झा) :- शिक्षक, जीविका कर्मी, आशाकर्मी, आंगनबाड़ी कर्मियों के बाद अब दिव्यांग भी बिहार सरकार से उपेक्षित महसूस करने लगे हैं। सरकार के इस उपेक्षा से क्षुब्ध होकर बुधवार को प्रखंड के कुमार सुरेंद्र सिंह स्टेडियम में दिव्यांगजनों ने एक प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया। प्रखंड वार्ड सदस्य संघ के सचिव डब्लू पंडित ने बैठक की अध्यक्षता की। प्रखंड के 8 पंचायतों से सभी प्रकार के दिव्यांगों ने बैठक में भाग लिया। बैठक में दिव्यांगों ने बिहार सरकार के प्रति उदासीनता जाहिर करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले माननीय नीतीश कुमार ने हर विभाग के लोगों को ध्यान में रखते हुए उन्हें चुनावी तोहफा दिया, पर दिव्यांग से उन्होंने नजरें फेर ली । दिव्यांगों ने कहा कि ₹400 प्रति महीना पेंशन भी 3 महीने पर मिलता है ऐसे में दिव्यांगों का जीवन कष्ट में कट रहा है। वहीं , अंत्योदय अन्न योजना के तहत दिव्यांग को 35 किलो अनाज देने के लिए केंद्र सरकार ने राज्य सरकार को निर्देशित किया है। बावजूद इसके दिव्यांगों के प्रति सरकार उदासीन है। दिव्यांगों ने सरकार से पेंशन में ₹ 1000 के बढ़ोतरी की मांग की।




【 अपने अधिकार के लिए एक जुट हुए प्रखण्ड क्षेत्र के दिव्यांग 】




 दिव्यांगों ने अपने हक और अधिकार की आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से एक संघ का गठन किया जिसमें सर्वसम्मति से प्रखंड के प्रत्येक पंचायतों में अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसी क्रम में पतसंडा से सुधीर कुमार यादव , कोल्हुआ से विवेकानंद गुप्ता, मौरा से बलराम साव, सेवा से श्याम सुंदर ताँती, रतनपुर से श्रीकांत तिवारी , पूर्वी गुगुलडीह पंचायत से बजरंगी ताँती सम्बन्धित पंचायत के अध्यक्ष मनोनीत हुए। बैठक में उपस्थित दिव्यांगों ने सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्ष के रूप में किशोरी पंडित , सपना भारती को उपाध्यक्ष, सचिव पद पर डब्लू पंडित को सचिव व उप सचिव के रूप में राजेश कुमार मंडल को सर्वसम्मति से चुना।

मौके पर दिव्यांग नीतू कुमारी, लालाराम चंद्रवंशी, गिरधारी पंडित, गोपाल साह, विजय मोदी , गोल्डन कुमार, राजेश कुमार मंडल, किशोरी पंडित, श्यामसुंदर ताँती, महेश कुमार, बजरंगी ठाकुर, बलराम साव, सतीश कुमार , कुमारी दीपा, सक्षम के जिला अध्यक्ष धनंजय कांत राय, विनय कुमार सिंह, आदि दर्जनों दिव्यांग उपस्थित रहे।


Post Top Ad -