सोनो : थमहन पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों में SSB जवानों ने किया वृक्षारोपण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 24 जुलाई 2020

सोनो : थमहन पंचायत के पहाड़ी क्षेत्रों में SSB जवानों ने किया वृक्षारोपण

Sono News (किशोर कुणाल): -

वर्तमान परिस्थिति में पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। आज वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है। हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करेें और पेड़ों को बचाएं।  पेड़ों की लगातार कटाई हो रही है पर उस अनुपात में वृक्षारोपण नहीं किया जा रहा है। इससे पर्यावरण संतुलन पर खतरा मंडराने लगा है। अगर धरती के बढ़ते तापमान पर काबू नहीं पाया गया तो हमारी जैव समृद्धि के सामने संकट खड़ा हो जाएगा।जैव समृृृद्धि को संरक्षित करने के लिए हरसंभव कोशिश कर ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए। साथ ही लोगों को भी इस दिशा में जागरुक करें।


 उक्त बातें गुरुवार को चरकापत्थर स्थित एसएसबी 16वीं वाहिनी सी समवाय के कम्पनी कमांडर इंस्पेक्टर जीडी संजीत कुमार ने नक्सल प्रभावित थमहन पंचायत के पानीचुआं, सुरायडीह, निमियाटांड से दक्षिण पहाड़ी क्षेत्र के नीचे वृक्षारोपण करते हुए कही। उन्होंने जवानों से कहा कि पौधों को लगाने तथा संरक्षित करने से एक तो पर्यावरण संरक्षण होगा ही, साथ ही इसके फलों से अच्छी आय भी होगी। ग्लोबल वार्मिंग के बढ़ते खतरे से लोगों को आगाह करते हुए कहा कि अगर हम अब पर्यावरण संरक्षण व बढ़ते प्रदूषण के बारे में नहीं सोचेंगे तो भविष्य में स्थिति और अधिक विकराल होती जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष जुलाई माह में कंपनी के द्वारा वन महोत्सव मनाया जाता है। इस दौरान ग्रामीणों और वन विभाग के सहयोग से सैकड़ों पेड़ लगाए जाते हैं। वहीं जवानों व ग्रामीणों ने जीवन में अधिक से अधिक पेड़ लगाने व उसकी रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर एसआई विशाल कुमार, बलविंदर सिंह, भूपेंद्र लाल, सीतांशु दास सहित दर्जनों एसएसबी के जवान व ग्रामीण उपस्थित थे।

Post Top Ad -