गिद्धौर बाजार में प्रशासनिक लॉक डाउन का दिखा मिलाजुला असर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 11 जुलाई 2020

गिद्धौर बाजार में प्रशासनिक लॉक डाउन का दिखा मिलाजुला असर

Gidhaur News | अभिषेक कुमार झा】:- । 

जमुई जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से पांच दिनों का लॉकडाउन लगाया गया है। इसके पहले दिन शनिवार को लॉकडाउन का मिलाजुला असर दिखा।

गिद्धौर बाजार बन्द कराते हुए प्रशासन

हालांकि एक दिन पूर्व ही सन्ध्या में प्रशासन द्वारा लॉकडाउन की सूचना का प्रचार करवाते हुए जिला प्रशासन के फरमान को बताया था, बावजूद इसके गिद्धौर बाजार में सुबह सड़कों पर लोगों की आवाजाही जारी रही। कुछ जगहों को छोड़कर छिटपुट दुकाने भी गिद्धौर बाजार में खुली रही। लेकिन बाद में गिद्धौर पुलिस-प्रशासन की सजगता से लॉकडाउन धरातल पर सफल दिखाई देने लगा। इस क्रम में गिद्धौर थाना के एएसआई एन एन सिंह अपने दल-बल के साथ गिद्धौर बाजार में लोगों को लॉकडाउन के नियमों का पाठ पढ़ाते दिखे।

Post Top Ad -