अलीगंज : पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर बीसीओ के मनमानी पर रोक लगाने की मांग - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 4 जून 2020

अलीगंज : पैक्स अध्यक्षों ने बैठक कर बीसीओ के मनमानी पर रोक लगाने की मांग

अलीगंज : प्रखंड के अलीगंज बाजार स्थित एक नीजि स्कूल में पैक्स अध्यक्षों की बैठक पैक्स अध्यक्ष श्री लाल प्रसाद की अध्यक्षता में हुई।  बैठक को संबोधित करते हुए श्री प्रसाद ने कहा कि जमुई जिले के अलीगंज प्रखंड में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी की मनमानी के कारण वर्ष 19-20 में धान अधिप्राप्ति नही के बराबर हो सकी और लक्ष्य के काफी पीछे हैं। 
उन्होंने बताया कि बीसीओ के द्वारा लापरवाही व मनमानी करने की शिकायत जिलाधिकारी व डीसीओ व जमुई सासंद चिराग पासवान को आवेदन देकर किया गया था, लेकिन आज तक कोई कारवाई नही की गयी और न ही धान की खरीद किया जा सका।जिसके कारण प्रखंड में धान अधि प्राप्ति नहीं की जा सकी। पैक्स अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह ने कहा कि शिकायत के बाद भी वरीय अधिकारियों के ने बीसीओ पर लगे मनमानी की शिकायत पर कारवाई तो दूर जांच तक नही किया है। जिससे प्रखंड के पैक्स अध्यक्षों में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा कि प्रखंड बीसीओ के द्वारा लापरवाही व मनमानी करने से पैक्स अध्यक्षों के साथ साथ इसका खामियाजा प्रखंड किसानों को भुगतान पड़ा। बैठक में लोगों मामले की जांच दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग किया है। मौके पर पैक्स अध्यक्ष बालक यादव, दिलीप कुमार , नरेश पासवान, शंभु सिंह के अलावे आधा दर्जन पैक्स अध्यक्ष उपस्थित थे।

Post Top Ad -