सोनो के बोगैया में जमीन विवाद से हिंसक झड़प, घायल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Post Top Ad - Contact for Advt

1000914539

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 21 जून 2020

सोनो के बोगैया में जमीन विवाद से हिंसक झड़प, घायल

1000898411
Sono :- चरकापत्थर थाना क्षेत्र के केशोफरका पंचायत के बोगैया में जमीन विवाद में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प का मामला सामने आया है। इस दौरान दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडा चला, जिसमें दोनों और से एक महिला सहित दोनो ओर से तकरीबन दर्जन भर लोग घायल हो गए। 
IMG-20200621-WA0035
बताया जाता है कि शनिवार शाम को विवादित जमीन पर झोपड़ी देने को लेकर एक पक्ष के लखन यादव और दूसरे पक्ष  के संजय साह के बीच विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते विवाद हिंसक रूप ले लिया और दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे ईट- पत्थर चलने लगा। इसमें एक पक्ष से कुंती देवी सहित बैजनाथ यादव, रोशन यादव, पिंटू यादव, लखन यादव, अर्जुन यादव, दिवाकर कुमार तो दूसरे पक्ष से संजय कुमार साह दीपक साह, पंकज कुमार, शंकर साह आदि घायल हो गया। सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य सोनो लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल को बेहतर इलाज के लिए जमुई रेफर कर दिया गया।

Post Top Ad -