Breaking News

6/recent/ticker-posts

अपने आहार को दें रंग, नई दिल्ली की डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा के संग


नई दिल्ली [Edited by: Shubham Mishra] :
कहा जाता है कि जिसका शरीर और मन अपने कार्यक्षेत्र में तत्परता के साथ बिना थके-उकताए, प्रसन्नता पूर्वक खुद एवं दूसरों के कामों में भी हाथ बंटाते हुए निरंतर काम को पूर्ण करने की चाहत में लगा हुआ रहता है। उसी मनुष्य को स्वस्थ कहते हैं एवं उसकी इसी सामर्थ्य को स्वास्थ्य कहा जाता है।उक्त बातें दिल्ली की जानीं-मानीं डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा ने gidhaur.com से बातचीत में कही।

उन्होंने बताया कि देखा जाय तो हमलोगों के जीवन शैली में खान-पान, आहार-व्यवहार का खासा महत्व है। बावजूद हमलोग इस पर ध्यान नहीं देते हैं; जिस कारण आज हमलोग तरह-तरह की बिमारियों से ग्रसित होते जा रहे हैं। भोजन न सिर्फ हमारे पेट को भरने का ही काम करता है, वरन ये हमारे स्वास्थ्य ऊर्जा को भी प्रभावित कर सकता है। अगर आप पोषणयुक्त भोजन नहीं करेंगे तो शरीर को उपयुक्त पोषण नहीं मिलने के कारण आपका शारीरिक एवं मानसिक विकास अवरूद्ध हो सकता है। इससे हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो सकती है; जिससे हम लोग बिमारियों के आगोश में समाहित हो सकते हैं। एक अच्छे आहार की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता उसकी विविधता है। हम सभी जानते हैं कि विविधता जीवन का मसाला है, लेकिन क्या आपको पता है कि जब तक आप विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थ नहीं खाते हैं, आप महत्वपूर्ण विटामिन, खनिज और अन्य पोषक तत्वों को पा नहीं सकते हैं..? विटामिन और खनिजों का सही मिश्रण आहार में लेना आपको किसी भी उम्र में बिमारियों से महफ़ूज करने और सर्वश्रेष्ठ दिखने में सहायक होता है।

उन्होंने यह भी कहा कि आहार में जो पिगमेंट खाद्य पदार्थों को उनका रंग देते हैं, वे भी पोषक तत्व हैं जो आपके शरीर में होने वाली कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारी होने की संभावना को कम कर सकते हैं। बेशक, सबसे अधिक "वर्णक शक्ति" वाले खाद्य पदार्थ ज्यादातर फल और सब्जियां हैं; फिर भी इन फाइबर से भरे, कम कैलोरी,वसा रहित, सुपर खाद्य पदार्थों के साथ अपनी प्लेट को भरने का एक और कारण इन सब चीजों को एक साथ खाया जाना है। फल एवं सब्जियां शरीर में अस्थिर अणु जो कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाते हैं,को कम करने में भी सहायक होता है।

वहीं बतादें कि डायटीशियन सृष्टि अरोड़ा, न सिर्फ अपनी संवादी शैली के माध्यम से दर्शकों के साथ जुड़ कर पोषण, व्यायाम, जीवन में आहार का महत्व, सेवन की विधि जैसी जानकारियां लोगों को साझा कर रही हैं। बल्कि उनका ये गुण उन्हें अपने क्षेत्र में सबसे अधिक लोकप्रिय भी बना दिया है।वो काॅरपोरेट सेक्टर, क्लबों, सरकारी निकायों, बिजनेस क्लबों, शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी दूतावासों में भी हेल्थकेयर संबंधित कार्यशालाओं में भी शिरकत कर चुकी हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ