दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल बहुमत की पसंद : सर्वे - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 17 जनवरी 2020

दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल बहुमत की पसंद : सर्वे


17 JAN 2020

नई दिल्ली : मौजूदा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आठ फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों में दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए बहुसंख्यक लोगों की पसंद हैं। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख केजरीवाल को आईएएनएस-सीवोटर दिल्ली पोल ट्रैकर में 67.6 फीसदी मत मिले हैं।

सूची के दूसरे विकल्प में केंद्रीय मंत्री व भाजपा सांसद हर्षवर्धन हैं, जो 11.9 फीसदी लोगों की पसंद हैं।

एक कांग्रेस नेता (1.3 फीसदी), अन्य भाजपा नेता (8.8 फीसदी) व एक अन्य आप नेता (1.4 फीसदी) के लिए मत एकल संख्या में हैं।

लोगों से 11 नवंबर 2019 व 14 जनवरी के बीच सवाल किए गए। एक अपवाद को छोड़कर केजरीवाल का वोट शेयर ज्यादातर 60 प्लस फीसदी की सीमा में था। अपवाद में यह 70 फीसदी में चला गया था।

सर्वे का सैंपल साइज 2,326 वोटरों का था, जो दिल्ली के शहरी, अर्ध-शहरी व ग्रामीण इलाकों में किया गया।

Post Top Ad -