गिद्धौर : कोहरे से कनकनी में हुई बढ़ोतरी, दिनचर्या प्रभावित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 15 December 2019

गिद्धौर : कोहरे से कनकनी में हुई बढ़ोतरी, दिनचर्या प्रभावित



गिद्धौर/जमुई (न्यूज़ डेस्क) :-

गिद्धौर प्रखंड भर में  शनिवार को अहले सुबह से ही हल्की बूंदाबांदी से ठंड में इजाफा हुआ वही आकाश में काले बादल छाए हुए हैं जबकि कनकनी बढ़ने से बच्चे एवं बुड्ढे को परेशानी हो रही है।


 बताते चलें कि शुक्रवार को भी सुबह से ही आकाश में पूरे दिन बादल छाये रहे और हल्की-हल्की बूंदाबांदी होती रही जिससे गिद्धौर प्रखंड क्षेत्र में कनकनी मौसम बनी रही। शुक्रवार से लेकर शनिवार तक सुबह लगातार हो रहे फुवारों वाले बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट देखी जा रही है। रविवार को भी अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस तक देखा जा रहा है। अन्य दिनों की अपेक्षा तापमान गिरने से ठंड ने गिद्धौर वासियों की परेशानी बढ़ा दी है। बारिश व ठंड के कारण लोगों के काम धंधे पर भी असर पड़ रहा है।


समाचार लिखे जाने तक सूर्य का दर्शन नहीं हो पाया। मौसम की बेरुखी विशेषतः स्कूली बच्चों को झेलनी पड़ रही है।
 इधर, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों की यदि मानें तो, इस वर्ष का यह पहला सबसे अधिक ठंड है। दक्षिणी विक्षोभ के कारण अचानक मौसम में बदलाव आया है, जो दो दिनों तक रहने की संभावना है।

Input - भीमराज

Post Top Ad