सीएए : लाल किला पर योगेंद्र यादव सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 19 दिसंबर 2019

सीएए : लाल किला पर योगेंद्र यादव सहित कई प्रदर्शनकारी हिरासत में

19 DEC 2019
नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी स्थित लाल किला क्षेत्र में प्रदर्शन कर रहे कई प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया। पुलिस ने स्वराज इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र यादव, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद और उनके साथियों को भी हिरासत में ले लिया। खालिद अपने साथियों के साथ लाल किला से आईटीओ स्थित शहीद पार्क तक जाना चाहते थे।

इस दौरान आईटीओ जाने वाला मार्ग वाहन व पैदल यात्री दोनों के लिए पूरी तरह बंद कर दिया गया है। हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हैं। छात्र लाल किला पर प्रदर्शन करने के लिए थोड़ी-थोड़ी देर बाद 20-25 की संख्या में अलग-अलग रास्तों से पहुंच रहे हैं। प्रदर्शन के लिए अभी तक पहुंचे सभी छात्र व स्थानीय लोगों को हिरासत में लिया गया है।

Post Top Ad -