अलीगंज प्रखण्ड में पशु चिकित्सक नहीं, पशुपालक परेशान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 दिसंबर 2019

अलीगंज प्रखण्ड में पशु चिकित्सक नहीं, पशुपालक परेशान



अलीगंज (चन्द्रशेखर सिंह) :- प्रखंड के पशुपालकों को पशु चिकित्सक नही रहने से काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पशु अस्पताल रहने के बावजूद भी पशु चिकित्सक पदस्थापित नही हैं।जिससे लोगों को पशुओं का इलाज ग्रामीण चिकित्सक से करानी पड़ रही है।


पशुपालक संतु यादव, मंटु सिंह गोरेलाल यादव, मनोज यादव ने बताया कि प्रखंड की आबादी दो लाख से भी अधिक है, और जंगली क्षेत्र सटे होने के कारण यहां पशुपालक बड़ी संख्या में गाय,भैस आदि रखते है। इसे देखते हुए सरकार ने प्रथम वर्गीय पशु चिकित्सालय की स्थापना की।
 पशु चिकित्सक रहकर यहां पशुपालको को हर मौसम में टीकाकरण व दवा देते थे। लेकिन अलीगंज पशु चिकित्सालय में कई महीनों से यहां कोई चिकित्सक व कर्मी नही है। समाजसेवी शशिशेखर सिंह मुन्ना, किसान धर्मेंद्र कुशवाहा आदि बताते है कि दो कर्मी यहां पदस्थापित थे, दोनों एक साल पहले सेवानिवृत्त हो गये। एक पशु चिकित्सक डॉ. प्रमोद कुमार पदस्थापित थे,लेकिन कही अन्यत्र किसी दुसरे नौकरी  मे चले गय, तब से यहां कोई पशु चिकित्सक पदस्थापित नही किये गये हैं और नहीं कभी आते हैं ।बताया जाता है कि कोई पशु चिकित्सक प्रभार में है।लेकिन किसी पशुपालक को इस संबंध में कोई जानकारी नही है। पशुपालक अवधेश यादव, भोपाल महतो,शिशु पाल महतो, मनु कुमार, मंटु सिंह बताते है कि प्रभारी पशु चिकित्सक कब आते और कब जाते हैं किसी को पता तक नही है। हम पशुपालक लोग इस समय पशुओं को अचानक फोडा के बाद घाव हो जाने से परेशान है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत जिलाधिकारी जमुई से की है और प्रखंड में पशु चिकित्सक पदस्थापित करने की मांग की है।

Post Top Ad -