सोनो : चरकापत्थर थानाध्यक्ष ने हथियार के साथ एक अपराधी को धर-दबोचा - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 7 नवंबर 2019

सोनो : चरकापत्थर थानाध्यक्ष ने हथियार के साथ एक अपराधी को धर-दबोचा



सोनो (न्यूज़ डेस्क) Edited by- शुभम मिश्र :-

 -गुरूवार को सोनो थाना क्षेत्र के भेलवा मोहनपुर टोला कटहरा चौपाल में हथियार के साथ चरकापत्थर थानाध्यक्ष शंभू शर्मा ने दशरथ यादव के पुत्र विकास यादव को गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया।

इस बाबत पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि विकास कुमार यादव हथियार के साथ खुलेआम घूम रहा है और कुछ लोगों को धमकाने का काम कर रहा है।इसी आधार पर हमने सर्च अभियान चलाकर उसके घर से हथियार के साथ उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि विकास यादव पर आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।कुछ लोगों का कहना था कि पिछले साल ज़मीनी विवाद को लेकर के विकास यादव के परिवारिक सदस्य की हत्या की गई थी जिसको लेकर बदले के भाव से वो अपराधी बन गया है।

Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -