प्याज की बढ़ती कीमतों का सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 30 नवंबर 2019

प्याज की बढ़ती कीमतों का सोशल मीडिया पर बन रहा मजाक

30 NOV 2019
नई दिल्ली : प्याज की कीमतें पूरे भारत में उपभोक्ताओं की आंखों में आंसू ला रही हैं। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ खुदरा बाजारों में तो प्याज की कीमत 100 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है।

जब भी प्याज के दाम बढ़ते हैं, लगभग हर भारतीय घर प्रभावित हो जाता है। आजकल प्याज की कीमत लगभग 70-80 रुपये प्रति कि. ग्रा. है, जिसके बाद आम जनता का सब्जियों का बजट बिगड़ा हुआ है। कई लोग हालांकि कीमती प्याज को गोभी और मूली जैसे अन्य सस्ते विकल्पों के साथ बदलने की कोशिश कर रहे हैं।

लोगों के पास अब प्याज खरीदने के लिए अधिक लागत के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है। प्याज के लिए सोशल मीडिया पर भी हैशटैग ट्रेंडिंग में हैं। प्याज की बढ़ती कीमतों को लोगों ने बड़े मजाकिया तरीके से पेश किया है।
एक ट्विटर उपयोगकर्ता ने माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट पर कहा, "प्याज के दाम सुनके, तेरी आंखों में आंसू आती है। तेरी याद याद याद बस याद रह जाती है।"
सलमान खान अभिनीत 'दबंग' के लोकप्रिय संवाद को भी प्याज की कीमतों से जोड़ दिया गया। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "थप्पड़ से डर नहीं लगता साहब, प्याज से लगता है।"
एक अन्य पोस्ट में लिखा गया, "थोड़ा बहुत रुपया पास में है। मैंने सोचा सोने की कीमत कम हो चुकी है, तो कुछ ग्राम सोना खरीदूं। फिर मैंने अपना मन बदल लिया। हम बाजार जाकर प्याज ले आए।"
एक यूजर ने टिप्पणी की, "प्याज ने तो हमें रोने पर ही मजबूर कर दिया।"

Post Top Ad -