झारखंड चुनाव : राजद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी राबड़ी देवी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 20 नवंबर 2019

झारखंड चुनाव : राजद उम्मीदवारों के लिए प्रचार करेंगी राबड़ी देवी

रांची : बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और जेल में कैद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी आगामी चुनाव के मद्देनजर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के लिए झारखंड में प्रचार करेंगी। झारखंड चुनाव के लिए राजद की स्टार प्रचारकों की सूची में राबड़ी देवी शीर्ष पर हैं।

राजद उपाध्यक्ष और पार्टी के राज्य चुनाव समिति के संयोजक राजेश यादव ने आईएएनएस से कहा, "झारखंड विधानसभा चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं में राबड़ी देवी, तेज प्रताप, तेजस्वी यादव, मीशा भारती और अन्य शामिल हैं। प्रचार अभियान की तिथियां अभी तय होना बाकी है।"

राबड़ी देवी ने रांची के जेल में बंद अपने पति से अभी तक एक बार भी मुलाकात नहीं किया है।

Post Top Ad -