Breaking News

6/recent/ticker-posts

8 नवंबर से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी खेसारी लाल यादव की 'भाग खेसारी भाग'

मनोरंजन [अनूप नारायण] : 
जे पी स्टार पिक्चर्स बैनर तले बनी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव और सिने तारिका स्मृति सिन्हा के लाजवाब अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म भाग खेसारी भाग कल 8 नवंबर से उत्तर प्रदेश के सिनेमाघरों में रिलीज की जा रही है। यह फिल्म छठ पूजा महापर्व पर बिहार और झारखंड के सिनेमाघरों में रिलीज की गई, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार आशीर्वाद मिल रहा है। यह फिल्म बिहार के सिनेमाघरों में दूसरे सप्ताह में भी शानदार एंट्री कर रही है। उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के दर्शकों का भी यह फिल्म से भरपूर मनोरंजन करेगी।
भोजपुरिया संस्‍कार और परिवार का सामंजस्‍य से लबरेज स्‍पोर्ट्स ड्रामा  फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ को मिल रही सफलता से फिल्‍म की पूरी टीम खुश है। हालांकि खेसारीलाल यादव इसमें शरीक नहीं हो रहे हैं, क्‍योंकि वे इन दिनों सलमान खान के लोकप्रिय शो बिग बॉस 13 में पार्टिसिपेट कर रहे हैं और वे बिग बॉस के घर में हैं। वहीं फिल्‍म की अभिनेत्री स्‍मृति सिन्‍हा ने खुशी का इजहार किया और भोजपुरी के दर्शकों का आभार जताया। उन्‍होंने कहा कि फिल्‍म अलग फ्लेवर की बनी थी, तो दर्शकों को पसंद आना लाजमी थी। हमें यह उम्‍मीद पहले से ही थी। भोजपुरी दर्शकों ने हमारी फिल्‍मों को हमेशा प्‍यार और दुलार दिया है।
गौरतलब है कि फिल्म ‘भाग खेसारी भाग’ के निर्माता उमाशंकर प्रसाद और निर्देशक प्रेमांशु सिंह हैं। एसोसिएट प्रोड्यूसर आयुष राज गुप्ता हैं। फिल्म के लेखक मनोज कुशवाहा हैं। संगीतकार ओम झा हैं। फिल्म का छायांकन सरफराज खान, नृत्य राम देवन, रिक्की गुप्ता, मारधाड़ हीरालाल यादव, कला शेरा का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर मोतीराम व प्रोडक्शन मैनेजर राजन पांडेय हैं। फिल्म प्रचारक रंजन सिन्हा व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में खेसारीलाल यादव, स्मृति सिन्हा, अमित शुक्ला, अयाज खान, संजय वर्मा, अर्जुन यादव, राहुल शाहू, प्रीतम कुमार, अविनाश मधुकर, अमित चौधरी, सत्य प्रकाश सिंह आदि हैं।