सोनो : सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 18 अक्टूबर 2019

सोनो : सेवानिवृत्त शिक्षक का निधन, लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया

सोनो (न्यूज़ डेस्क) :-
शुक्रवार को सुबह मे सेवानिवृत्त शिक्षक रणधीर प्र० सिंह की हृदय गति रुक जाने निधन हो गया। उनके निधन की खबर सुनते ही मुखिया अजय कुमार सिंह, लालीलेवार पंचायत के मुखिया सुन्दर लाल सिंह , प्रो०नवल किशोर सिंह, सेवानिवृत्त प्रोफेसर मोहन बर्णवाल, पूर्व मुखिया गौतम सिंह उनके घर पहूँचकर परिजनों से मिलकर ढाँढ़स बढ़ाया और शोक संवेदना व्यक्त किया। 

महेश्वरी पंचायत के मुखिया अजय कुमार सिंह ने कहा है कि रणधीर प्र० सिंह  शिक्षाविद ,समाजसेवी, प्रखर वक्ता थे। उन्होंने अपने जीवनकाल में पढ़ाये गये सैकड़ों बच्चे उच्च पद पर विराजमान हैं। चरकापत्थर मध्यविद्यालय मे वर्ष 1999 में प्राधानाध्यपक के रुप में सेवा दिये थे। स्थानीय चन्द्रशेखर सिंह महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य जयराम प्र०सिंह ने भी उनके निधन पर कहा कि उनकी व्यक्तिगत क्षति हुई है , ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी को सहने क्षमता एवम मृत आत्मा को शांति प्रदान करें। रणधीर सिंह की निधन से महेश्वरी, चरकापत्थर क्षेत्र में शोक की लहर फैली है। रणबीर सिंह अपने पीछे विधवा पत्नी के आलावे चार पुत्र व एक पुत्री को छोड़कर चले गए हैं। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या लोग आये। रणधीर सिंह की दाह संस्कार कार्यक्रम सुलतानगंज में किये जायेंगे।
Input - (मदन शर्मा,सोनो)

Post Top Ad -