रांची हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई से 56 दागी विधायकों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

Responsive Advertisement

शनिवार, 12 अक्टूबर 2019

रांची हाईकोर्ट ने सरकार और सीबीआई से 56 दागी विधायकों पर कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी



झारखण्ड : रांची हाईकोर्ट ने झारखंड अगेंस्ट करप्शन की याचिका पर आज सुनवाई करते हुए झारखंड सरकार से और सीबीआई से 56 दागी विधायकों पर हुई कार्रवाई पर सारी जानकारी मांगी है। जानकारी मिलने पर दो माह के बाद फिर इस मामले पर सुनवाई होगी। कोर्ट ने सरकार और सीबीआई को रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश एचसी मिश्रा और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने यह आदेश दिया है। साथ ही साथ इस संबंध में स्टेटस रिपोर्ट भी देने का भी आदेश दिया है।

याचिकाकर्ता ने कोर्ट से शिकायत किया था कि सत्ता में रहने वाले विधायकों के खिलाफ किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।  इन विधायकों पर लंबे समय से कई आपराधिक मामले चल रहे हैं। बता दें कि झारखंड के कई ऐसे पार्टी के नेता है जिनपर अलग - अलग आपराधिक मामले दर्ज है। फिर भी सारे आज़ाद घूम रहे है। 

Responsive Advertisement