खैरा : छठ व्रतियों के बीच नारियल-अगरबत्ती का हुआ वितरण, मौजूद रहे अजय प्रताप - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 31 अक्टूबर 2019

खैरा : छठ व्रतियों के बीच नारियल-अगरबत्ती का हुआ वितरण, मौजूद रहे अजय प्रताप

खैरा/जमुई/न्यूज़ डेस्क [सुशान्त साईं सुन्दरम] :
लोकआस्था के महापर्व छठ के अवसर पर गुरुवार को खैरा प्रखंड के कैंडी पंचायत अंतर्गत कैंडी गांव में छठ पूजा के अवसर पर नारियल, अगरबत्ती, माचिस एवं कपूर वितरण किया गया।
इस मौके पर जमुई के पूर्व विधायक अजय प्रताप सिंह ने छठ व्रतियों के बीच पूजन सामग्री वितरण किया। उन्होंने लोक आस्था के महापर्व को सामाजिक समरसता के साथ मनाने की बात कही। इस दौरान मांगोबंदर पंचायत के मुखिया मनोज सिंह, समाजसेवी उमेश चंद्र मंडल, वशिष्ठ सिंह, राम जी मोदी, सीआरपीएफ से सेवानिवृत्त राम अवतार सिंह, त्रिपुरारी मंडल, कैंडी पंचायत के 11 नम्बर वार्ड के वार्ड सदस्य पवन कुमार राम मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अरुण सिंह ने की।
नारियल, अगरबत्ती, माचिस एवं कपूर वितरण कार्यक्रम के देखरेख का दायित्व शिवम सिंह ने निभाया।
इस अवसर पर राकेश सिंह, विवेक सिंह, राजा बाबू, शिवा सिंह, जितेंद्र सिंह, प्रवेश साव, संजीव मंडल, पंकज साहू, अभिषेक मंडल, दीपक नारायण मंडल, दीपक साह, दीपक सिंह, विकास सिंह, पिंटू कुमार सिंह, नागेश्वर सिंह, रणवीर सिंह, सोनेलाल सिंह, मनोज सिंह, पवन सिंह, सीताराम सिंह, पवन कुमार राम, जीजीपी स्कूल के संचाल धर्मेंद्र कुमार सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -