पटना [अनूप नारायण] :
भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल की तरफ से मुख्यमंत्री राहत कोष में पटना बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के हाथों में ग्यारह लाख रूपये का चेक सौंपा गया।
जिसके बाद बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सुशीलकुमार मोदी ने भोजपुरी सिनेमा टीवी चैनल को इस नेक पहल के लिए धन्यवाद दिया है।