जमुई जिले के 8 कॉलेज एवं 1 स्कूल की संबद्धता समाप्त, देखिए सूची - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Monday, 7 October 2019

जमुई जिले के 8 कॉलेज एवं 1 स्कूल की संबद्धता समाप्त, देखिए सूची


[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा]:-

बिहार बोर्ड की समीक्षा में प्रदेश भर के कुल 626 स्कूल और कॉलेज चिन्हित हुए हैं जिनकी संबद्धता अवधि समाप्त हो चुकी है। इसी क्रम में जमुई जिले से कुल 08 कॉलेज हैं जिनकी संबद्धता अवधि समाप्त हो चुकी है। इसके अलावे एक विद्यालय भी है जिनका अफलिएसन समाप्त हो चुका है।


जानकारी अनुसार, बिहार बोर्ड द्वारा प्रदेश भर के कॉलेज, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्कूलों की सम्बद्धता अवधि को लेकर साक्ष्य मांगे गए हैं। इसकी प्रतिलिपि जमुई के इन 8 कॉलेजों व 1 विद्यालय को भी प्राप्त हुआ है।
इसके लिए इन सभी कॉलेजों और विद्यालयों को 15 दिनों का समय भी दिया गया है।

दांव पर लग गया हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य

सम्बद्धता अवधि को लेकर कई जगह विरोध भी किया जा रहा है। हालांकि, संबद्धता पर प्रश्न चिन्ह लगाने से जमुई जिले के इन कॉलेज व स्कूलों में अध्ययनरत हजारों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगता दिख रहा है।
स्थानीय बुद्धिजीवी बताते हैं कि यदि छात्रों के पंजीयन और फार्म भरने के समय बोर्ड का ध्यान इस ओर जाता तो बात कहीं थम सकती थी।
वहीं इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य - सह- एवीबीपी के विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज ने कहा कि जमुई जिले के कॉलेजों का मान्यता समाप्त होना कॉलेज प्रशासन के लापरवाही का नतीजा है।


हालांकि विभाग के विश्वसनीय सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री और अपर मुख्य सचिव, शिक्षा विभाग से बोर्ड के इस निर्णय पर तत्काल रोक लगाने का अनुरोध किए जाने की बात सामने आ रही है।

किस कॉलेज/स्कूल के समाप्त हो चुके हैं संबद्धता अवधि :-

1). - सरस्वती अर्जुन एकलव्य महाविद्यालय, जमुई
2).  -  फाल्गुनी प्रसाद यादव कॉलेज, चकाई (जमुई)
3).  - चंद्रशेखर सिंह महाविद्यालय, सोनो (जमुई)
4).   - धनराज सिंह महाविद्यालय, सिकन्दरा (जमुई)
5).  -  श्री कृष्ण महाविद्यालय, लोहंडा (जमुई)
6). - ओपीएस कॉलेज, झाझा (जमुई)
7).  -  महिला कॉलेज, झाझा (जमुई)
8).  - श्याम प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय जमुई

असम्बद्ध स्कूल का नाम
(22701 )- लाखोदेवी उ.वि. स्कूल नाश्रीचक, नुमर (जमुई)

Post Top Ad