पटना : महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह के सानिध्य में मना शिक्षक दिवस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 7 सितंबर 2019

पटना : महान गणितज्ञ डॉ. वशिष्ठ नारायण सिंह के सानिध्य में मना शिक्षक दिवस

पटना [अनूप नारायण] :
शुक्रिया वशिष्ठ टीम ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस समारोह अनूठे ढंग से मनाया। शुक्रिया वशिष्ठ के प्रमुख भूषण कुमार सिंह बबलू, मुकेश कुमार सिंह, डॉ विजय राज सिंह, शैलेश कुमार सिंह, पत्रकार अनूप नारायण, हरिंदर सिंह, बिहार प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष डीके सिंह ने अनूठे ढंग से गणितज्ञ वशिष्ठ नारायण सिंह के संग शिक्षक दिवस समारोह मनाया।
इ lap pस अवसर पर शुक्रिया वशिष्ठ के प्रमुख भूषण कुमार सिंह बबलू ने बताया कि वशिष्ठ नारायण सिंह केवल बिहार ही नहीं बल्कि देश के गौरव हैं। लेकिन दुर्भाग्यवश विगत 40 वर्षों से गुमनामी की जिंदगी जी रहे हैं। उनके ज्ञान-विज्ञान को देश-दुनिया तक पहुंचाने के लिए उनकी टीम ने शुक्रिया वशिष्ठ नामक संस्थान की शुरुआत की है. इसमें 40 मेधावी छात्र पूर्णत: नि:शुल्क आवासीय व्यवस्था के साथ मेडिकल और इंजीनियरिंग की तैयारी करेंगे जिसका पूरा खर्च उनकी टीम वहन कर रही है। साथ ही साथ बिहार के मेधावी छात्रों को एक उचित प्लेटफार्म देने के लिए उनकी टीम प्रयासरत है।
इस अवसर पर वशिष्ठ नारायण सिंह के भतीजे मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वशिष्ट बाबू को जो मान सम्मान राष्ट्र स्तर पर मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाया है। सरकार ने कभी उनकी सूचना नहीं ली, इस बार उनका नाम पद्म पुरस्कारों के लिए नामित किया गया है। वशिष्ठ नारायण सिंह के स्वास्थ्य में पहले की अपेक्षा काफी सुधार हुआ है। हम आशा करते हैं कि बहुत जल्द वे छात्रों के बीच होंगे।
इस अवसर पर डॉ विजय राय सिंह ने बताया कि हम सभी का मानना है कि वशिष्ठ नारायण सिंह को लेकर जो अभियान शुरू हुआ है वह बिहार के गांव-गांव के साथ ही साथ पूरे देश में ख्याति अर्जित करेगा। इस अवसर पर शैलेश कुमार सिंह ने कहा कि वशिष्ठ नारायण सिंह के ज्ञान-विज्ञान को संग्रहित करना तथा छात्रों तक उनके गणितीय सूत्र को पहुंचाना संस्थान का उद्देश्य है।

Post Top Ad -