ढोंढरी पंचायत में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए JDU नेता सुमित सिंह - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

रविवार, 15 सितंबर 2019

ढोंढरी पंचायत में आयोजित एक समारोह में शामिल हुए JDU नेता सुमित सिंह

न्यूज़ डेस्क (चकाई/जमुई) :-
जमुई के सोनो प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ढोंढ़री पंचायत के ढोंढ़री ग्राम निवासी कुदरत अंसारी जी की पोती के अक़ीक़ा समारोह में अँगक्षेत्र के लोकप्रिय JDU नेता सुमित कुमार सिंह जी शामिल हुए। उन्होंने कहा कि अक़ीक़ा मुंडन जैसा होता है।


 बच्चे के जन्म के लिए ऊपरवाले का शुक्रिया अदा किया जाता है। इसका मक़सद लोगों के बीच खुशी, उल्लास बांटना होता है। श्री सिंह ने बच्ची के बेहतरीन सुखी, सफल जीवन के लिए ईश्वर से दुआ किए। साथ ही कहा कि वह स्वस्थ रहे, प्रसन्न रहे, अच्छी शिक्षा हासिल कर अपने जीवन में सफल एवं सच्चा इंसान बने, यही हमारी शुभकामना है उसके लिए। वैसे भी समाज, परिवार, शुभचिंतक, इष्ट-मित्र, बंधु-बांधव से जुड़ाव का सबसे बेहतरीन जरिया है सामाजिक आयोजन।  


वह भी बेटी के लिए ऐसे आयोजन के लिए कुदरत अंसारी एवं उनके परिजनों को दिल से बधाई! इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय शुभचिंतक, सहयोगी, युवा साथी, अभिभावक समान ग्रामीण बुजुर्ग उपस्थित थे।

Input - (अभिषेक कुमार 'निराला')

Post Top Ad -