लक्ष्मीपुर : JDU का संगठनात्मक चुनाव शुरू, चुने गए 10 पंचायत अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 1 सितंबर 2019

लक्ष्मीपुर : JDU का संगठनात्मक चुनाव शुरू, चुने गए 10 पंचायत अध्यक्ष


लक्ष्मीपुर (प्रवीण कुमार मण्डल) :-

लक्ष्मीपुर प्रखंड में जदयू संगठनात्मक चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है। पंचायत अध्यक्ष पद को लेकर 2 सितंबर तक चुनाव होना है। पार्टी की ओर से प्रखंड में बीआरओ संजय कुमार दास को बनाया गया है। पंचायत अध्यक्ष व दो डेलीगेट के चुनाव को लेकर प्रखंड के ककनचोर पंचायत अंतर्गत सामुदायिक भवन ककनचोर में बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता पीठासीन पदाधिकारी ललन कुमार दास ने  की।

इस मौके पर सर्व सम्मति से पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार तथा सदस्य के रूप में राजेश दास व साजन दास को चुना गया। इस अवसर पर दिनेश कुमार,मनोज कुमार,अनिल मंडल, पप्पल झा,मनोज मंडल,पवन रंजन साह आदि मौजूद थे। रविवार तक दस पंचायत अध्यक्ष का चुनाव हो गया। प्रखंड के
ककनचोर पंचायत में  अशोक कुमार, मटिया से प्रतिमा देवी ,मोहनपुर से राजेन्द्र राम,पिडरोंन से सत्येंद्र सिंह,नजारी से मदन तुरी,आनंदपुर से मनोज राणा,मड़ैया से बैजनाथ दास, गौरा से सुदेश शर्मा ,चिन्वेरिया से सरयुग दास  चुने गए। सभी जगहों पर अलग-अलग पीठासीन पदाधिकारियों में संजीव साह , दिनेश कुमार अम्बेडकर,उमर फारूक  आदि मौजूद थे। चुनाव बीआरओ संजय कुमार दास की देख-रेख में चुनाव संपन्न हुआ।

Post Top Ad -