गिद्धौर : सुख समृद्धि की कामना के साथ कर्मा पर्व विधिवत सम्पन्न - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 10 सितंबर 2019

गिद्धौर : सुख समृद्धि की कामना के साथ कर्मा पर्व विधिवत सम्पन्न


न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा】 :-

प्रकृति और हरियाली के महत्व के साथ समस्त सृष्टि के प्रति कृतज्ञता का बोध कराने वाला पर्व कर्मा गिद्धौर सहित पूरे जिले भर में विधिवत रूप से मनाई गई।

 व्रती मंदिर, घर और अखरा में करम डाल स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने अखरा में करम डाल की पूजा कर मन्नतें मांगी। परंपरागत गीतों का गायन कर इलाके भर में सुख समृद्धि की कामना भी की गयी। 
प्राकृति पर्व करमा में पाहन द्वारा करमैतिन को विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कराते हुए करमा धरमा की कहानी सुनाई गई। महिलाओं ने बताया कि करमा प्रकृति के संरक्षण के साथ बहन भाई के प्यार का पर्व है। इसमें बहनें उपवास रख कर अपने भाइयों के सुख समृद्धि की कामना करती हैं।  करमा पूजा विधिवत संपन्न होने के बाद युवतियों ने परंपरागत गीत भी गुनगुनाए। 


गिद्धौर प्रखंड के मौरा, रतनपुर, कोल्हुआ, सेवा, आदि पंचायतों के अलावे ग्रामीण क्षेत्रों के सभी गांवों में करमा पूजा की धूम रही। इस पर्व को लेकर गिद्धौर बाजार में भी चहल पहल देखी गयी।

Post Top Ad -