चकाई को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के विरोध में निकाला मार्च - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 14 सितंबर 2019

चकाई को सूखाग्रस्त घोषित नहीं किए जाने के विरोध में निकाला मार्च





चकाई/सुधीर कुमार


अखिल भारतीय किसान महासभा प्रखंड कमिटी चकाई की बैठक के द्वारा चकाई प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र में शामिल नहीं करने के खिलाफ विरोध मार्च निकला गया।मार्च स्थानीय भाकपा माले कार्यालय से चकाई बाजार होते हुए पुनः चकाई मोड पर पहुँची और सभा में बदल गयी। सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सचिव मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि आज देश में किसानों की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। बिहार में नीतीश कुमार का कृषि रोड मैप फेल हो गया ।पूरे बिहार सुखाड़ और बाढ से पीड़ित है किसानों को सुखाड़ का लाभ देने की नीतीश कुमार की नीति ऊंट के मुंह में जीरा के समान है। पूरे जमुई जिला का लगभग 60 प्रतिशत हिस्सा जंगल और पहाडों से घिरा है और संपूर्ण जिला में मात्र 72 पंचायत को ही सुखाड़ क्षेत्र घोषित करना सरकार की किसान विरोधी नीतियों को दर्शाता है। वहीं सबसे ज्यादा प्रकृति पर आश्रित चकाई प्रखंड के किसानों को सुखाड़ क्षेत्र घोषित ही नहीं किया गया है। यह चकाई प्रखंड के किसानों के अधिकारों पर बहुत बडा हमला है और इस अन्यायी और किसान विरोधी सरकार का चेहरा सामने आया है ।वहीं जिला के खैरा प्रखंड को भी वंचित कर दिया गया है सरकार के इस किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय किसान महासभा बडी लडाई के लिए तैयार है। यदि चकाई प्रखंड को सुखाड़ क्षेत्र घोषित नहीं किया जायेगा तो समस्त प्रखंड के किसानों को एकजुट कर बडी से बडी लडाई की जायेगी ।सभा में अखिल भारतीय किसान महासभा के प्रखंड संयोजक कामरेड शिवन राय, आदिवासी किसान नेता कामरेड कालू मरांडी, राधे साह, पप्पू गोस्वामी, नरेश गोस्वामी, इन्द्रदेव गोस्वामी, रुपन साह, खूबलाल राणा, धनेशवर यादव, समरी देवी, शान्ति देवी, सावित्री देवी, श्री दास समेत सैकड़ोंकी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -