गिद्धौर के सेवा में स्वच्छता पखवाड़ा सह जल संरक्षण अभियान आयोजित - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शनिवार, 10 अगस्त 2019

गिद्धौर के सेवा में स्वच्छता पखवाड़ा सह जल संरक्षण अभियान आयोजित


(न्यूज़ डेस्क / अभिषेक कुमार झा) :-

प्रखंड क्षेत्र के सेवा स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में  नेहरू युवा केन्द्र जमुई के बैनर तले स्वच्छता पखवाड़ा सह जल संरक्षण अभियान का आयोजन किया गया।


इस आयोजन में विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने सभी छात्र-छात्राओं को स्वच्छता की शपथ दिलाते हुए  स्वच्छता पखवाडा अभियान के तहत जागरूकता अभियान चलाया।प्रधानाध्यापक स्वच्छता अभियान को लेकर छात्र छात्राओं से कहा की अपने क्षेत्र के आस पास के जगहों को स्वच्छ एवं साफ रखें इससे वातावरण दूषित नहीं होगा और बीमारी से भी निजात मिलेगी।
इस मौके पर एन वाई वी श्रवण कुमार, माधुरी कुमारी, प्रधानाध्यापक सुशील कुमार, प्रखंड शिक्षक सत्य नारायण पंडित, विकास कुमार राव, व्यास कुमार यादव, सनोज कुमार सिन्हा, अरविंद तिवारी, शिव शंकर पाण्डेय सहित विद्यालय के शिक्षकों के अलावे सैंकड़ों स्कूली बच्चे उपस्थित थे।

Post Top Ad -