जमुई : नप की राशि से शौचालय निर्माण नहीं करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज, मची खलबली - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

A venture of Aryavarta Media

Post Top Ad

Post Top Ad

Sunday, 7 July 2019

जमुई : नप की राशि से शौचालय निर्माण नहीं करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज, मची खलबली

gidhaur.com | न्यूज़ नेटवर्क】 :-

स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय नहीं बनाने वाले लाभुकों पर विभाग ने सख्ती दिखाना शुरू कर दिया है। जिससे शौचालय की राशि लेकर निर्माण नहीं करने वाले लाभुकों पर गाज गिरते नजर आ रहा है।


हम बात कर रहे हैं, नगर परिषद के सभी 30 वार्डों की जहां शौचालय निर्माण की राशि लेकर निर्माण नहीं कराने वाले लाभुकों पर प्रधान लिपिक त्रिपुरारी ठाकुर द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई है।

- नप के इनलोगों पर दर्ज हुई है प्राथमिकी :-

वार्ड 01    -  पंचा देवी
वार्ड 04    -  मुकेश कुमार
वार्ड 09      -  मंजू देवी, सावित्री देवी
वार्ड 11     - फूलो देवी, पतो देवी, शोभा देवी, रिंकू देवी, रेखा देवी, मीना देवी, उषा देवी
वार्ड 14  -  किरण देवी, बालेश्वर राम
वार्ड 15  -  सम्फुल देवी, घनश्याम मांझी
वार्ड 16  -  सुकुमारी देवी
वार्ड 23 - श्यामसुंदर पंडित, उषा देवी
वार्ड 24 - मंजू देवी, सोना देवी
वार्ड 26 - सीताराम तुरी, रवि कुमार
वार्ड 29 -  राधा देवी, रंजू देवी

बता दें, नगर परिषद से शौचालय निर्माण के लिए 7500 रुपये की राशि लेकर डकार मारने की मूड बना चुके लोगों में प्राथमिकी के बाद मच रहे हलचल को स्पष्ट देखा जा सकता है।

Post Top Ad