ब्रेकिंग! बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए फागू चौहान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 20 जुलाई 2019

ब्रेकिंग! बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए फागू चौहान

पटना :
फागू चौहान बिहार के नए राज्यपाल बनाए गए हैं। जबकि लालजी टंडन को बिहार से मध्य प्रदेश का राज्यपाल बनाकर भेजा गया है। आजमगढ़ के मूल निवासी और घोसी विधानसभा से छह बार विधायक रहे फागू चौहान उत्तर प्रदेश में पिछड़ों की राजनीति करने वालों नेता के रूप में जाने जाते हैं। श्री चौहान अपनी राजनीतिक शुरुआत दलित मजदूर किसान पार्टी से की थी तथा 1985 में पहली बार विधायक बने थे। बाद में भाजपा में शामिल हो गए।

बिहार के राज्यपाल लालजी टंडन का तबादला शनिवार को हो गया हैं। टंडन को मध्यप्रदेश का राज्यपाल बनाया गया हैं। वही, फगू चौहान को बिहार का नया राज्यपाल बनाया गया हैं। आनंदी बेन पटेल को यूपी का राज्यपाल बनाया गया हैं। जगदीप धनखड़ को पश्चिम बंगाल के राज्यपाल होंगे। वही, आरएन रवि को नागालैंड का राज्यपाल बनाया गया है।

Post Top Ad -