कैमूर : डांसर के ठुमकों के साथ चल रही थी शराब पार्टी, पहुंच गई पुलिस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 13 जुलाई 2019

कैमूर : डांसर के ठुमकों के साथ चल रही थी शराब पार्टी, पहुंच गई पुलिस

कैमुर [इनपुट डेस्क] :
बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद नशे के शौकीन लोग छुप-छुपाकर पार्टियां कर ही लेते हैं। भभुआ में इसी तरह की पार्टी मना रहे लोगों को हवालात की सैर करनी पड़ी है।
कैमूर पुलिस ने भभुआ के एक लॉन में डांसर और शराब के साथ पार्टी मना रहे लोगों को गिरफ्तार किया है। शराब के नशे में चूर एक दर्जन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस पार्टी में जमकर शराब परोसी जा रही थी और डांसर के साथ लोग जमकर ठुमके लगा रहे थे।
डांसर और शराब के साथ जारी जश्न के बीच पुलिस बिन बुलाए मेहमान के तौर पर पहुंच गई और उसने पार्टी मना रहे लोगों का मिजाज बिगाड़ दिया। पुलिस ने इस शराब पार्टी में शामिल 12 लोगों को हिरासत में लेने के साथ-साथ 10 बाइक, एक बोलेरो गाड़ी और 12 मोबाइल फोन भी जप्त किए हैं।

Post Top Ad -