सोनो : नौ दिवसीय भागवत कथा से बह रही है भक्ति की गंगा, दूर-दराज से जुट रहे हैं भक्तगण - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 29 जून 2019

सोनो : नौ दिवसीय भागवत कथा से बह रही है भक्ति की गंगा, दूर-दराज से जुट रहे हैं भक्तगण


(जमुई | नीरज कुमार) :-  जमुई जिले के सोनो प्रखंड़ अंतर्गत सारेबाद पंचायत स्थित काली मंदिर के प्रांगण में श्रीमद भागवत कथा का विधिवत जारी है। इस नौ दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का शुभारंभ 25/06/19 को हुआ जो 03/07/19 तक चलेगा।


मौके पर यज्ञाचार्य पंडित श्री जीतेन्द्र कुमार पांडेय के द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से 10 बजे रात्रि तक अपने वाणी से अमृत रस की धारा बहा रहे हैं। इस भक्ति सागर में डुबकी लगाने दूर-दराज से भक्तगण पहुँचने लगे हैं।
मंदिर सेवक मीना देवी बताती हैं कि माँ काली के इस मंदिर की स्थापना सन् 1928 ईस्वी में जनक सिंह के द्वारा हुई थी। इस मंदिर में भागवत कथा में आयोजनकर्ता के रूप में अजित कुमार सिंह, धीरज कुमार, गुरुसहाय यादव, पप्पू सिंह, मटुकधारी राम,संजय सिंह, श्री कान्त सिंह,राजेंद्र ठाकुर तथा बहुत सारे गणमान्य लोग सक्रिय नजर आ रहे हैं।

Post Top Ad -