सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जाबीर लेंगे भाग, सभी गोल्ड मेडलीस्ट होंगे शामिल - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 8 जून 2019

सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में जाबीर लेंगे भाग, सभी गोल्ड मेडलीस्ट होंगे शामिल


[न्यूज़ डेस्क | अभिषेक कुमार झा] :-
दिल्ली में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप के लिए जाबीर रवाना होंगे।
दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में 10 से 13 जून तक यह चैंपियनशिप चलेगी। इस चैंपियनशिप में भारत के सभी राज्यों से स्वर्ण-पदक विजेता शामिल होंगे।


जमुई जिले के झाझा निवासी जाबीर का चयन 75 किलो वर्ग में बिहार कराटे संघ से आयोजित सीनियर कराटे संघ में गोल्ड जितने से हुआ है। यह आयोजन 29,30,31 मार्च को पटना के पाटली पुत्र स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में हुआ था।
यहां यह बता दें कि जाबीर लगातार पांच वर्षों से बिहार स्टेट चैंपियन रहे हैं।
जाबीर के कोच पंकज कम्बनी सहित संघ के अन्य सदस्यों ने दिल्ली में होने वाले चैंपियनशिप के लिए जाबीर को शुभकामनाएं दी है।

Post Top Ad -