अलीगंज : औलिया बाबा के दर्शन को मजार पर गईं थी महिलाएं, दो की मौत, चार बेहोश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 10 जून 2019

अलीगंज : औलिया बाबा के दर्शन को मजार पर गईं थी महिलाएं, दो की मौत, चार बेहोश

अलीगंज (चंद्र शेखर सिंह) :-
प्रखंड के प्रसिद्ध औलिया बाबा के मजार पूजा करने सोमवार की दोपहर गये दो महिला की मौत व चार लोग गर्मी लू से बेहोश हो गए। मृतक को पीएचसी अलीगंज से जमुई भेज दिया गया, और चार लोगों को बेहोशी हालत में परिजनों ने किसी निजी क्लिनिक में इलाज के लिए ले गये।

बताया जाता है कि अलीगंज निवासी सूबोध साव के पुत्र के मूडन में आये थे, जिसमें रंजु देवी (उम्र40) रजौली नवादा एवं शोभा देवी (उम्र 45) लखीसराय दोनों की मौत भीषण तपिश में मजार पर ऊतरने के क्रम में बेहोश हो गई। जब तक लोग अस्पताल ले जाने लगे तो दोनों रास्ते में ही दम तोड़ दी।
दोनों मृतक अपनी सगी बहन हैं, और भतीजे की मूडन में अपने भाई के घर आई थी। साथ ही सुधा देवी, मंजू देवी, आदित्य कुमार गर्मी से लू लगने से बेहोश हो गया जिसे परिजनों ने नीजी कलीनिक में इलाज करवाया गया।
ऐसा लोगों का मानना है कि दोपहर तापमान की बढ़ते गर्मी से हुआ है। बता दे कि सप्ताह के तीन दिन बाबा के मजार पर बड़ी संख्या में लोग पूजा अर्चना को आते हैं और मिन्नत पूरी होने पर खस्सी की बलि देते है।

Post Top Ad -