मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ, हर आदमी एक पौधा लगाने का ले संकल्प - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

बुधवार, 5 जून 2019

मिलेनियम स्टार फाउंडेशन ने पढ़ाया पर्यावरण संरक्षण का पाठ, हर आदमी एक पौधा लगाने का ले संकल्प

[न्यूज़ डेस्क | अलीगंज:-
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर्यावरण सरंक्षण को लेकर सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन के तत्वावधान में समाजसेवी चंद्रशेखर आजाद की अध्यक्षता में स्कूली बच्चों के बीच कविता, निबंध व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 


इस दौरान फाउंडेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे समाजसेवी शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने बताया कि लगातार बढ़ रहे पर्यावरण के खतरे को देखते हुए हम सभी को सचेत रहने की जरूरत है। आज के मौसम की बेरूखी को संतुलित रखने के लिए हर लोगों को एक-एक पौधा लगाना चाहिए। अगर पर्यावरण संतुलित है तो आपका जीवन भी संतुलित है। इसके लिए स्कूली बच्चों के बीच प्रतियोगिता आयोजित कर इन्हें पर्यवारण के महत्व से अवगत कराया गया है, ताकि भविष्य की ये नई पीढियां पर्यावरण को लेकर सजग रह सके।
मौके पर बच्चों के बीच समाजसेवी श्री सिंह ने पर्यावरण संरक्षण, जल सरंक्षण, ऊर्जा खपत , पौधरोपण आदि पर्यावरण से संबंधित विषयों पर विस्तृत चर्चा की। प्रतियोगिता के समनोपरांत बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चों की सराहना की गई।

बता दें, सामाजिक संस्था मिलेनियम स्टार फाउंडेशन द्वारा पिछले सप्ताह विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर भी जन-जागरुकता के लिए मुहिम चलाई थी, जिसे दर्जनों ग्रामीणों ने सराहा था। इसी जन-जागृकता के लिए विश्व पर्यावरण दिवस पर बुधवार को फाउंडेशन द्वारा नई पीढियों को पर्यावरण संरक्षण का पाठ पढ़ाया गया। मौके पर किसान श्री धर्मेन्द्र कुशवाहा, रविशंकर सिंह, मुकेश कुमार, गोरेलाल यादव, उमेश यादव, मो. बलाल, मो. नेहाल,मंटु सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

Post Top Ad -