अलीगंज : कृषि चौपाल आयोजित, किसानों ने सीखे वैज्ञानिक खेती के तरीके - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

मंगलवार, 25 जून 2019

अलीगंज : कृषि चौपाल आयोजित, किसानों ने सीखे वैज्ञानिक खेती के तरीके


अलीगंज (चंद्रशेखर सिंह) :-
प्रखंड क्षेत्र के दरखा पंचायत के बालडा गांव में मंगलवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल का उद्घाटन प्रखंड कृषि पदाधिकारी रामरतन सिंह एवं पंचायत समिति सदस्य विजय यादव ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। 


किसान चौपाल को संबोधित करते हुए कृषि पदाधिकारी ने कहा कि अब किसान वैज्ञानिक तरीके से खेती करने के लिए तैयार हो जाये। उन्हें सरकार संबल बनाने के लिए कृषि यंत्र से लेकर कृषि बीज तक अनुदानित दर पर उपलब्ध करा रही है। उन्होने कहा कि बदले समय के अनुसार किसानों को भी बदलने की जरूरत है। तभी किसानों को समुचित लाभ मिल पायेगा। उन्होंने किसानों की खेतों की मिट्टी जांच कराने के बारे में बताया कि खेतों की मिट्टी जांच के बाद पता चल जाता है किस चीज की कमी है। जिसे पूरा कर कम लागत में अधिक उपज प्राप्त  किया जा सकता है। पंचायत समिति सदस्य ने कहा कि किसान परंपरागत खेती छोड़ वैज्ञानिक तरीके को अपनाकर आत्म निर्भर हो सकते है।


 बैठक में पीएम सम्मान, डीजल अनुदान, बीज वितरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारियाँ दी गई। मौके पर कृषि समन्वयक संतोष कुमार, किसान सलाहकार शशिभूषण कुमार के अलावे बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Post Top Ad -