पटना : डॉ. डी. वाई. पाटिल पुष्पलता पाटिल स्कूल में लड़कियों का एडमिशन फ्री - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

मंगलवार, 14 मई 2019

पटना : डॉ. डी. वाई. पाटिल पुष्पलता पाटिल स्कूल में लड़कियों का एडमिशन फ्री

 पटना/सेंट्रल डेस्क [सुशान्त सिन्हा] :
बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल के संरक्षकत्व में चल रहे डॉ. डी. वाई. पाटिल पुष्पलता पाटिल इंटरनेशनल स्कूल, पटना में कक्षा ग्यारहवीं में प्रवेश लेने वाली बालिकाओं को नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा देने की घोषणा की है। विद्यालय के निदेशक डॉ. सी. पी. सिंह और प्राचार्या श्रीमती राधिका ने संयुक्त वक्तव्य के द्वारा बताया कि स्व. पुष्पलता पाटिल के इच्छानुरूप एवं उन्हीं के नाम से संचालित विद्यालय में यह सुविधा संस्थापक महोदया के लिए विद्यालय परिवार की सच्ची श्रद्धांजलि है। जिनके मन में नारी शिक्षा और उनके सशक्तिकरण की प्रबल लालसा थी।

जो भी बालिकाएं 60% से अधिक अंक के साथ बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण हैं, उनके लिए यह सुविधा उपलब्ध है। 60% से 85% अंक लाने वाली लड़कियों को एक प्रवेश परीक्षा में बैठना होगा, जबकि 86% से अधिक अंक वाली बालिकाओं को कक्षा ग्यारहवीं में सीधा और नि:शुल्क प्रवेश मिल सकेगा।

यह सुविधा 31 मई तक उपलब्ध रहेगी। बालिकाओं को कुछ अन्य सुविधाएं जैसे की पुस्तकें, यूनिफॉर्म, वार्षिक शुल्क मुक्ति इत्यादि देने का भी प्रस्ताव है।

बता दें कि कक्षा दशम की बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले सभी विद्यार्थियों को नि:शुल्क प्रवेश की सुविधा पहले से ही प्राप्त है।

Post Top Ad -