गिद्धौर : सत्य साईं संगठन द्वारा बाल विकास की कक्षाओं की हुई शुरुआत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

शुक्रवार, 3 मई 2019

गिद्धौर : सत्य साईं संगठन द्वारा बाल विकास की कक्षाओं की हुई शुरुआत

गिद्धौर [गुड्डू वर्णवाल] :

गुरुवार को गिद्धौर स्थित डॉ. पी. के. सिन्हा के आवास पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा बाल विकास की कक्षाओं की शुरुआत की गई।

इस मौके पर मौजूद संगठन की डिस्ट्रिक स्पिरिचुअल कोऑर्डिनेटर अपराजिता सिन्हा ने बताया कि श्री सत्य साईं सेवा संगठन द्वारा बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ अध्यात्म एवं प्रतिदिन के जीवन में मानवीय मूल्यों के साथ नैतिक शिक्षा प्रदान करना बाल विकास का लक्ष्य है।
गिद्धौर में पूर्व में भी बाल विकास की कक्षाएं चलाई जाती थी। जो किसी कारणवश कुछ वर्षों से बंद हो गई थी। अब से प्रत्येक गुरुवार को यह शाम 5 बजे से आयोजित की जाएगी।

इससे पूर्व भगवान बाबा को उपस्थित मानकर ओंकारम के साथ कक्षा की शुरुआत की गई।

Post Top Ad -