अलीगंज : प्रखंड स्तरीय NDA चुनाव कार्यालय हुआ शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में हर्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

सोमवार, 1 अप्रैल 2019

अलीगंज : प्रखंड स्तरीय NDA चुनाव कार्यालय हुआ शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में हर्ष


अलीगंज | चंद्रशेखर सिंह】:-

प्रखंड के अलीगंज बाजार में एनडीए के लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान के प्रखंड स्तरीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ सोमवार को एनडीए के भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह, जदयू के शीतल मेहता एवं लोजपा के बखोरी पासवान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। 


एनडीए कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लोजपा प्रत्याशी चिराग पासवान के चुनावी कार्यालय का शुभारंभ हो गया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष नंदकिशोर सिंह कहा कि 2 अप्रैल को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई की धरती पर आगमन होने जा रहा है। प्रखंड से बड़ी संख्या में लोग पीएम की भाषण सुनने जमुई के खैरा नरियाणा पहुंचगे। उन्होंने कहा कि एनडीए की लहर पूरे देश में चल पड़ी है। चुनावी कार्यालय के शुभारंभ होने से एनडीए कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।
मौके पर लोजपा प्रखंड अध्यक्ष बखोरी पासवान, लोजपा के राष्ट्रीय सचिव वाईपी सुमन, हर्षवर्धन सिंह, कारू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, मो. सलाउद्दीन, विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -