जमुई : ABVP ने छेड़ा अभियान, विकसित भारत की पहचान के लिए शत-प्रतिशत हो मतदान - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 3 अप्रैल 2019

जमुई : ABVP ने छेड़ा अभियान, विकसित भारत की पहचान के लिए शत-प्रतिशत हो मतदान

जमुई | न्यूज़ डेस्क 】:-

भारत ने अपनी सफल निर्वाचन प्रक्रिया द्वारा विश्व को सबसे बड़े लोकतंत्र की सफल संचालन का परिचय कराया है। भारत के बढ़ते वैश्विक प्रभाव को आज सम्पूर्ण विश्व में स्वीकार किया है और इसका कारण भारत की लोकतांत्रिक व्यवस्था एवं उनके द्वारा चुनी गई स्पष्ट बहुमत की सशक्त सरकार है।  उक्त बातें अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के क्षेत्रिय संगठन मंत्री निखिल रंजन ने बुधवार को जय शगुन वटिका में मतदाता जन जागरण अभियान को लेकर आयोजित जिला बैठक में कहा।


उन्होंने कहा कि आजादी के बाद सफलतापूर्वक संविधान प्रदत्त रास्ते पर चलते आ रहे भारत में ये मतदाताओं की जागरुकता एवं भारत की चुनाव प्रक्रिया के चलते संभव पाया है। अपना वोट डालकर हम केवल सरकार या अपना प्रतिनिधि नहीं चुनते हैं बल्कि आगामी भारत की दिशा तय करते हैं। अपने वोट से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि भारत भविष्य में किस तरह के लोगों के हाथ में होगा और विकास की गति क्या होगी। प्रत्येक चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी ने भारत के नागरिकों की लोकतंत्र में आस्था को सिद्ध किया है।
मुंगेर विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य सह अभाविप विभाग संयोजक शैलेश भारद्वाज ने कहा कि 2019 में लोकतंत्र का त्योहार लोकसभा चुनाव संपन्न होने जा रहा है। हम नागरिकों की भी जिम्मेदारी बनती है कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए अपने मताधिकार का उपयोग जरूर करें। शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लेकर युवाओं को सभी भारतीय नागरिकों को मतदान के लिए प्रेरित एवं जागरूक करना चाहिए।
जिला संयोजक निहाल वर्मा ने कहा कि हमारा एक वोट लोकतंत्र को सफल बनाने में बड़ी भूमिका अदा करता है। सरकार पर सवाल उठाने या कोसने से अच्छा है कि हम अपने मत का उपयोग कर भारत को अच्छी सत्ता के हाथों में सौंपें। मत का उपयोग नहीं करना लोकतंत्र में आस्था न रखने के समान है, इसलिए आगामी चुनाव में हम सपरिवार वोट डालने जाएं एवं सशक्त सरकार के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। वोट डालते समय हमें ध्यान रखने की आवश्यकता है कि हमारा एक वोट क्या कर सकता है।
नगर मंत्री राहुल कुमार ने कहा कि मतदाता जनजागरण अभियान जिले के सभी प्रखंड, ग्राम पंचायत एवं वार्ड में चलाई जाएगी। इसके लिए संयोजक एवं सहसंयोजक का दायित्व दिया गया है।



इस मौके पर  नगर इकाई जमुई के अध्यक्ष शैलेश कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संतोष कुमार, गिद्धौर नगर मंत्री विकास यादव,नगर सह मंत्री करण साह, बरहट नगर इकाई के नगर मंत्री मनीष भारती, लक्ष्मीपुर  नगर इकाई के नगर मंत्री राजेश यादव, के.के.एम कॉलेज सचिव आलोक राज , रोशन कुमार, पप्पू यादव, मिथुन साह, राहुल कुमार, चंदन कुमार, राजब्बर सिंह, अमित कुमार, सचिन कुमार, मोनू राम,सुभम सिंह, रिशु कुमार, सागर बाजपेई, रितिक कुमार, दीपक कुमार, मंटू तिवारी, अमन कुमार, दिवाकर गुप्ता दर्जनों अभाविप के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post Top Ad -