गिद्धौर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

गुरुवार, 24 जनवरी 2019

गिद्धौर : जननायक कर्पूरी ठाकुर की मनाई गई जयंती, जीवनी पर डाला प्रकाश


गिद्धौर (अभिषेक कुमार झा) :-
राष्ट्रीय नाई महासभा की प्रखंड इकाई द्वारा पंचमंदिर प्रांगण में जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई गई।

महासभा के प्रखंड अध्यक्ष मटुकधारी शर्मा ने समारोह की अध्यक्षता की। मौके पर मौजूद महासभा के सदस्यों ने कर्पूरी ठाकुर के जीवनी पर प्रकाश डाला। वहीं मौजूद संघ के सचिव दिनेश ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने राष्ट्र और समाज को एक नई दिशा दी है। यही कारण है कि दुनिया उन्हें जननायक के रूप में जानती है। आवश्यकता है उनके बताए मार्गों को अपनाने की। वहीं मौजूद नाई समाज के सक्रिय सदस्य अजीत कुमार ठाकुर ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर द्वारा जलाए गये शिक्षा के अलख से ही सामाजिक कुरीतियों को दूर किया जा सकता है।
गुरूवार को हुए इस जयंती समारोह में अजय कुमार, शक्ति सूरज, बीरेन्द्र कुमार, राहुल ठाकुर, राज कुमार, धनेश्वर ठाकुर, म.च. विद्यामंदिर के प्रभारी प्राचार्य मो. मंजूर आलम, शिक्षक कृष्ण कान्त झा के अतिरिक्त नाई समाज से तालुकात रखने वाले दर्जनों लोगों ने भाग लिया।

Post Top Ad -