अलीगंज : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव की कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

सोमवार, 24 दिसंबर 2018

अलीगंज : जन अधिकार पार्टी के संरक्षक सांसद पप्पू यादव की कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन


अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :-

जन अधिकार पार्टी के संरक्षक व युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मधेपुरा के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की 51वीं जन्मदिन सोमवार को अलीगंज बाजार स्थित पार्टी कार्यालय में युवा शक्ति के प्रदेश महासचिव महेश सिंह राणा की अध्यक्षता में समारोह पूर्वक मनाई गई। सर्वप्रथम केक काटकर कार्यकर्ताओं के बीच केक व मिठाईया भी बाटी गई। युवा शक्ति के प्रांतीय नेता शशिशेखर सिंह 'मुन्ना' ने कहा कि सांसद लगातार जनहित व समाजसेवा में लगे रहते हैं। वे आम जनों के सेवा के  लिए सदैव तत्पर रहते हैं। हम सभी सांसद को जन्म दिन की बधाई के साथ स्वस्थ व दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं। मौके पर कार्यकर्ताओं ने दर्जनों गरीबों लोगों के बीच फल व मिठाईया भी बांटकर खुशी जताया। अवसर पर प्रो. आनंदलाल पाठक, महेश सिंह,श्यामसुंदर सिंह,गोरेलाल यादव, मनोज यादव, महेन्द्र यादव, मंटु सिंह, पिन्टु सिंह, बखोरी पासवान,उमेश यादव, प्रेमचंद सिंह सहित बड़ी संख्या युवा शक्ति के कार्यकर्ता व गणमान्य लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -