चकाई : शोकाकुल परिजनों से मिले पूर्व विधायक, दी पारिवारिक लाभ की राशि - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शनिवार, 29 दिसंबर 2018

चकाई : शोकाकुल परिजनों से मिले पूर्व विधायक, दी पारिवारिक लाभ की राशि


चकाई (श्याम सिंह तोमर) :-
चकाई प्रखंड अंतर्गत असहना गांव निवासी मथुरा राय के घर पूर्व विधायक सुमित कुमार सिंह पहुंचे और उनके पुत्र का अकस्मिक निधन पर शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। श्री सिंह ने मृतक के पत्नी ललिता देवी को पारिवारिक लाभ की बीस हजार रुपये की चेक प्रदान कर कहा कि किसी भी परिवार के लिए अपने किसी सदस्य का निधन त्रासदी होती है। साथ ही उन्होंने कहा कि अपने को हमेशा खो देने वाले को क्या ढांढ़स दिया जा सकता है। श्री सिंह स्वर्गीय मिथलेश के पुत्र और पुत्री से भी मिले। और कहा कि अब जिनके सिर से पिता की छांव भरी छाया उठ गई हो, उनकी पीड़ा कौन दूर कर सकता है.लेकिन इस आड़े वक्त में उनके लिए खड़ा होना ही इंसानियत, मानवता है।
मौके पर जिप सदस्य गोबिंद चौधरी,चकाई के उप प्रमुख प्रतिनिधि अमित तिवारी,कांग्रेस दास सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Post Top Ad -