अलीगंज : समाजसेवी ने वितरण किया कंबल, गरीबों को मिली राहत - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

शुक्रवार, 21 दिसंबर 2018

अलीगंज : समाजसेवी ने वितरण किया कंबल, गरीबों को मिली राहत


[अलीगंज | चन्द्रशेखर सिंह]:- प्रखंड के कोदवरिया पंचायत के कोदवरिया गांव में गरीब व निसहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वितरण मे भाग लेते हुए स्थानीय समाजसेवी व गायत्री परिवार के सदस्य सुरेश प्रसाद यादव ने प्रखंड के विभिन्न गांवों में रहने वाले निसहाय व गरीब लोगों के बीच 100 कंबल का वितरण किया गया।

इस दौरान समाजसेवी सुरेश यादव ने बताया कि मानव सेवा से बड़ा कोई कार्य नहीं है। मानव सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि ठंड को देखते हुए गरीबों के बीच यह कंबल दिया जा रहा है ताकि ठंडी में वे अपनी सेहत का बचाव कर सकें। वहीं मौजूद भाकपा माले अंचल सचिव कामरेड महेन्द्र यादव ने कहा कि कंबल वितरण काफी अच्छा कदम है इससे गरीब व असहाय लोगों को सहायता मिलती है। उन्होंने ने इस कार्य के लिए सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य समाजसेवियों व संस्थानों द्वारा किया जाना चाहिए। मौके पर राजेश पासवान, वार्ड सदस्य शंभु यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव, मकेश्वर यादव सहित महिलाओं के अलावे बड़ी संख्या में गणमान्य लोग के उपस्थित थे।

Post Top Ad -