झाझा : परिवार संपर्क अभियान के तहत लोगों से मिल रहे भाजपा कार्यकर्ता - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 20 दिसंबर 2018

झाझा : परिवार संपर्क अभियान के तहत लोगों से मिल रहे भाजपा कार्यकर्ता

झाझा/जमुई [इनपुट सहयोगी] : भाजपा झाझा नगर इकाई द्वारा चलाये जा रहे परिवार संपर्क अभियान के तहत वार्ड नंबर 10 में पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्षा उमा केशरी के अगुवाई में एवं वार्ड नं 11 में नगर महामंत्री बिजय अग्रहरी के अगुवाई में घर-घर जा कर केंद्रीय नेतृत्व द्वारा प्रकाशित "विकास के बढते कदम-नरेंद्र मोदी के संग" नामक पम्पलेट जारी कर केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई 130 से ज्यादा नए कार्यक्रम एवं योजनाओं के बारे में समाज एवं परिवार के प्रमुख लोगों को बताया गया साथ ही प्रकाशित पम्पलेट में आगामी लोकसभा चुनाव में पुनः नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया है। इस मौके पर घर-घर संपर्क अभियान के टोली प्रमुख नगर अध्यक्ष- राजेश कुमार, लोकसभा विस्तारक-डॉ चन्द्र भूषण चंद्रवंशी,  अति पिछड़ा नगर अध्यक्ष - सिंटू साव, भाजपा युवा नेता शिवराज यादव, सतीश केशरी, छोटू यादव, पिंटू केशरी एवं ब्रह्मदेव यादव सहित दर्ज़नो की संख्या में भाजपा के कई सदस्य उपस्थित थे।

Post Top Ad -