चकाई : प्रदीप बने भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 23 दिसंबर 2018

चकाई : प्रदीप बने भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच के प्रखंड अध्यक्ष

चकाई (सुधीर कुमार) :
भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच की एक महत्वपुर्ण बैठक रविवार को चकाई मोड स्थित पीडब्लुडी डाकबंगला परिसर में आयोजित की गई है। बैठक में संगठन की मजबुती पर गहन चर्चा की गयी तथा प्रखंड में 500 सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया।

मौके पर सदस्यता अभियान की शुरूआत की गई तथा दर्जनों लोगो को सदस्य बनाया गया। मौके पर सर्वसम्मति से रामचन्द्रडीह के युवा समाजसेवी प्रदीप राय को भुमिहार ब्राह्मण एकता मंच का प्रखंड अध्यक्ष तथा चकाई बाजार निवासी पिंटु चौधरी को संरक्षक मनोनीत किया गया।

मंच के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने प्रदीप राय को मनोनयन का पत्र सौंपते हुए मार्ल्यापण कर संघ को मजबुत करने का निर्देश दिया। बैठक मे अनुशासन के साथ संगठन को मजबुत करने, प्रखंड कमिटि का शीघ्र गठन करने, पंचायत स्तर पर मंच का विस्तार करने, हरेक पंचायत में कार्यालय खोलने एवं फरवरी माह में मंच द्वारा पटना के गांधी मैदान में आयोजित ब्रह्मर्षि रैली में प्रखंड से अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में मंच के जिलाध्यक्ष भास्कर सिंह ने कहा की मंच द्वारा शीघ्र ही ब्रह्मर्षि रत्न सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा जिसमें सभी प्रखंड के समाज से जुडे 5-5 लोगो को सम्मानित किया जायेगा तथा नये वर्ष में मंच के राष्द्रीय अध्यक्ष आशुतोष कुमार का कार्यक्रम चकाई में कराया जायेगा।

बैठक में दिवाकर चौधरी,नित्यानंद राय, नवीन शुक्ला, नवीन चन्द्रा, कुंदन शुक्ला, सुमित चौधरी, मुरारी चौधरी, कृष्णदेव राय, सत्यनारायण राय, सुनील चौधरी, पंकज चौधरी, संतोष चौधरी, संजय राय, परमानंद राय, सुभाष राय, पवन मिश्रा, दीपक मिश्रा, मुकेश राय, चुलबुल राय, बुलु उपाध्याय, प्रमोद पांडेय, नरसिंह राय, राहुल पांडेय, पवन राय सहित दर्जनों लोग मौजुद थे।

Post Top Ad -