मुंबई में "सुंदर हमर बिहार गे" के लोकार्पण में पहुँचे बॉलीवुड एक्टर - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

रविवार, 30 दिसंबर 2018

मुंबई में "सुंदर हमर बिहार गे" के लोकार्पण में पहुँचे बॉलीवुड एक्टर

मनोरंजन (अनूप नारायण) : देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के 94वें जयंती के अवसर पर बेगूसराय से जुड़े बिहार के सुप्रसिद्ध कवि व साहित्यकार प्रफ्फुल मिश्रा रचित एवम बिहार सिने आर्टिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक अध्यक्ष सह हिंदी,भोजपुरी व मैथिली फिल्मों के चर्चित अभिनेता अमित कश्यप द्वारा गाया मैथिली गीत "सुंदर हमर बिहार गे" का लोकार्पण मंगलवार की संध्या मुंबई के आरामनागर इलाके में किया गया। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली से जुड़े एवम हालिया प्रदर्शित हिंदी फीचर फिल्म "मित्रों" में अपने अभिनय से देशभर में सुर्खियां बटोर चुके मशहूर बॉलीवुड एक्टर नीरज सूद,हिंदी,भोजपुरी एवम तेलुगु फिल्मों के चर्चित अभिनेता राजन मोदी, जट जटिन व चौहर फेम फ़िल्म निर्देशक रघुवीर सिंह व अभिनेता सह गायक अमित कश्यप ने बिहार की अनोखी विशेषताओं को बयां करने वाले इस गीत का लोकार्पण करते हुए इसे एकस्वर से मनोरंजक, सर्वस्पर्शी व कर्णप्रिय बताया।गाने को मुंबई की म्यूज़िक कंपनी "आईडिया सिटी म्यूजिक" ने जारी किया।भोजपुरी फिल्मों के प्रतिभावान एडिटर सन्नी सिन्हा द्वारा संकलित इस चिरप्रतीक्षित मैथिली गाने के रिलीज होते ही लोगों में उत्साह देखा जा रहा है।

Post Top Ad -