झारखण्ड की धरती पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जमुई के ये खिलाड़ी - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - GKGPS

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 1 नवंबर 2018

झारखण्ड की धरती पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे जमुई के ये खिलाड़ी


{ न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा }

ईस्ट ज़ोन में मेडल देने के बाद बिहार 37 सदस्यीय टीम में जमुई के 6 खिलाड़ियों को  बिहार एथेलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा चयनित किया गया है।

इन खिलाड़ियों के चयन से जमुई जिले के तमाम खेलप्रेमियों में उमंग देखा जा रहा है। 


इस खेल के लिए चयनित सुदामा कुमार यादव, अंजनी कुमारी, राजकुमार गुप्ता, विशाल कुमार राम, अमर कुमार मिश्रा, एवं पुरूषोत्तम जीत झारखंड की धरा पर बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगे ।

जिला एसोसिएशन के पूर्व सचिव हरेराम कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष आर्या सिंह, डॉ. एस.एन. झा, कोच सुमित कुमार,राहुल भवेश,कोच सुमित कुमार , बगेशरी सर,अनुराग कुमार,अमित कुमार शर्मा, प्रभाकर कुमार, मन्नू, डिम्पी सहित माँ शीतल खेल प्रोत्साहन संघ के तमाम सदस्यों ने चयनित उक्त खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर इनका मनोबल बढ़ाते हुए इन्हें रवाना किया गया।

विदित हो कि 34वीं जूनियर नेशनल का यह आयोजन झारखंड के राजधानी स्थित बिरसा मुन्डा स्टेडियम में होगा जो  2 से 5 नवंबर तक चलेगा। 
गिद्धौर डाॅट काॅम के टीम की ओर से जमुई जिले के इन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अनन्त शुभकामनाएँ ।


Post Top Ad -