अलीगंज : मो. हजरत साहब के जन्मदिन पर निकाली गई भव्य जुलूस - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - SR DENTAL, GIDHAUR

बुधवार, 21 नवंबर 2018

अलीगंज : मो. हजरत साहब के जन्मदिन पर निकाली गई भव्य जुलूस


अलीगंज(चन्द्रशेखर सिंह) :

बुधवार को प्रखंड के अलीगंज बाजार में मो. हजरत साहब के जन्मदिन पर उनकी याद में मुसलमान भाइयों के द्वारा भव्य जूलूस निकाली गई। जुलूस अलीगंज मकतब से पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए अंदर बाजार मस्जिद तक जाकर समाप्त हो गया।
बता दें कि पैगबंर मो. हजरत साहब  सामाजिक कुरीतियो, गैर-बराबरी और नफरत से इंसानी समाज को छुटकारा दिलाने का हजरत मोहम्मद साहब का  पैगाम हमारे समाज के लिए आज प्रासंगिक हो गया है।

मो. सैयद नजम इकबाल ने बताया कि हजरत मो साहब ने न सिर्फ भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम दिया था,बल्कि उन्होंने अपने जीवन काल में उस पर अमल कर भी दिखाया। उनका जीवन तमाम इंसानियत के लिए अनुकरणीय उदाहरण था, और पुरी दुनिया की इंसानी बिरादरी उनके प्रति एहसानमद है। उनके किए कार्यों से हम युवाओं को सीख लेने की जरूरत है।

जुलूस में गाजे बाजे व वाहनों की लंबी काफिला से बाजार का भ्रमण किया गया।  मौके पर मो बेलाल,मो रोशन,मो तैयब,खुरशीद आलम,मनोज मेहता,गुडू मिया,अलाउदधीन ,मो साबिर के अलावे बड़ी संख्या में मुसलमान भाई जुलूस में साथ चल रहे थे।

Post Top Ad -