जमुई : लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद चिराग के विजयरथ का हुआ शंखनाद - gidhaur.com : Gidhaur - गिद्धौर - Gidhaur News - Bihar - Jamui - जमुई - Jamui Samachar - जमुई समाचार

Breaking

Post Top Ad - Contact for Advt

Post Top Ad - Sushant Sai Sundaram Durga Puja Evam Lakshmi Puja

गुरुवार, 22 नवंबर 2018

जमुई : लोजपा कार्यकर्ता सम्मेलन में सांसद चिराग के विजयरथ का हुआ शंखनाद


{न्यूज डेस्क | अभिषेक कुमार झा}:-

जमुई संसदीय क्षेत्र तीन दिवसीय दौरे पर आए लोजपा आई.टी सेल की विशेष टीम ने जमुई स्थित होटल निर्मला में शुक्रवार को कार्यकर्ता सम्मेलन सह सदस्यता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मूल उद्देश्य सभी पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा तथा तकनिकी प्रशिक्षण देना था। इस कार्यक्रम में जिला, प्रखंड, पंचायत स्तरीय सभी आईटीसेल पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए अपने कार्यों का ब्यौरा भी प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोजपा जिलाध्यक्ष ई. निर्भय सिंह ने की, तथा संचालन प्रदेश कार्यालय प्रभारी रूपेश कुमार द्वारा बेहतरीन ढंग से किया। इस अवसर पर लोजपा आई.टी सेल के कार्यकर्ता व पदाधिकारी गण विडियो कान्फ्रेंस के सांसद चिराग पासवान से रूबरू हुए। श्री चिराग पासवान लोजपा आई.टी सेल - जिला जमुई के कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए संवाद किया।


इस अवसर पर आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान जिले भर से आए पदाधिकारियों को लोजपा आई.टी सेल की आधिकारिक वेबसाइट www.ljpitcell.com के बारे में विशेष जानकारी व प्रशिक्षण देते हुए वेबसाइट के माध्यम से युवाओं को अधिक से अधिक मात्रा में रजिस्ट्रेशन के माध्यम से जोड़े गए। संगठन विस्तार को अंजाम देते हुए लोजपा आई.टी सेल परिवार में शामिल हुए सदस्यों को मानोनय पत्र सौंपे गए तथा पार्टी में उनका स्वागत किया गया।

इस क्रम में
मिथलेश पासवान को आईटीसेल का जिला उपाध्यक्ष, गौरव कुमार को जमुई लोकसभा मीडिया प्रभारी, जितेंद्र सिंह को खैरा प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश दुबे को खैरा प्रखंड संयोजक, अजय रावत को खैरा सचिव, बबलू पंडित को खैरा मीडिया प्रभारी, तथा सुनील पासवान को सदस्य बनाया गया। 

इस अवसर पर मुख्य रूप से सांसद प्रतिनिधि श्री जीवन सिंह जी, प्रदेश महासचिव रविशंकर जी, राष्ट्रदीप सिंह जी, प्रदेश उपाध्यक्ष सह जमुई लोकसभा प्रभारी मयंक मौली जी, वैशाली जिलाध्यक्ष पंकज कुमार दांगी जी, वैशाली जिले महासचिव गुरुद्वार सिंह जी, लोजपा आई.टी सेल जमुई जिलाध्यक्ष निर्भय सिंह,लोजपा आई.टी सेल जिला महासचिव मिथिलेश पासवान जी, जिला मीडिया प्रभारी गौरव जी, तथा सभी प्रखंड व पंचायत के अनेक प्रभारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में माननीय सांसद श्री चिराग पासवान जी के विजयरथ के शंखनाद की शुरुआत कर दी।


Post Top Ad -